google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ी जंग*

*

केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि (वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन) नोएडा महानगर के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर- 9 नोएडा में कपड़े से बने बैग का वितरण किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
बैग वितरण में शामिल हुए समाजसेवियों ने सेक्टर-9 की कई दुकानों पर जाकर कपड़े के बैग दिए। इसके साथ ही मार्केट में काम करने वाले महिला और पुरुषों को भी बैग बाटें। इस अभियान के दौरान उन्होंने दुकानदारों और लोगों से अपील की कि, अब वह सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें। वह जो भी सामान लाए इन कपड़े से बने बैग में ही लाएं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी ने कहा हम सब जानते हैं कि, प्लास्टिक के बैग या अन्य वस्तुएँ पर्यावरण को नष्ट करने का प्रमुख कारण है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया है, उसका हम समर्थन करते हैं। क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक ना तो डी कंपोज होता है और ना ही जलाया जा सकता है। इतना ही नहीं प्लास्टिक के टुकड़े पर्यावरण में जहरीला रसायन छोड़ते हैं जो ना तो इंसानों के लिए अच्छा है और ना ही जानवरों के लिए। इसलिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी सदस्य यह शपथ लेते हैं कि, हम अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की बजाय केवल कपड़ों के बैग का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, इस जागरूकता अभियान के तहत हम 2 महीने में 10 हजार कपड़े के बैग नोएडा के विभिन्न मार्केट्स में वितरित करेंगे।
वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला सलाहकार राजीव गोयल ने कहा कि, सिंगल यूज प्लास्टिक बारिश के पानी को धरती में जाने से रोकता है जिससे ग्राउंड लेवल वॉटर लगातार कम हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आधे से ज्यादा प्रोडक्ट दोबारा इस्तेमाल में नहीं आते जिसकी वजह से पृथ्वी पर लगातार खतरनाक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा होता जा रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि, भारत में रोजाना करीब 26 हजार टन से ज्यादा प्लास्टिक कचरा निकलता है। जिसका केवल 60 प्रतिशत ही इकट्ठा हो पाता है बाकी का प्लास्टिक नदियों-नालों आदि में चला जाता है जो, स्वच्छ पानी को गंदा करता है। यहीं वजह है कि, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मिलकर यह अभियान चलाया और लोगों को कपड़े के बैग बांटें।
इस जागरूकता अभियान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, महासचिव सुधीर चंद पोरवाल, अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शक्ति बक्शी, महिपाल सिंह, सत्यवली, राजीव शर्मा, विक्रम सेठी, राहुल भाटिया,दिनेश तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

M


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)