google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी को किया गया विभूषित*


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

दैनिक समाज जागरण

घोरावल/ सोनभद्र। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा ट्रस्ट कुसुम्हां घोरावल सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी मंगल वियार की सतहत्तरवी पुण्यतिथि पर संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल वियार द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मंगल वियार स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य रहे व  विशिष्ट अतिथि  तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पूर्व अध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौबे रहे। सभी अतिथियों द्वारा अपना वक्तव्य दिया गया और मंगल वियार जी के बारे में जानकारी दी गई।और उनके जीवन के बारे में भी बताया गया। वहीं संचालन कार्यक्रम आयोजक मोहनलाल वियार ने किया। कार्यक्रम में वृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।‌ इस कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत  किया गया।

कार्यक्रम आयोजक मोहनलाल वियार द्वारा  विधायक अनिल कुमार मौर्य, व पूर्व अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल राम अनुज धर द्विवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौबे का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। व क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो लोगों को मानद उपाधि से विभूषित किया गया। जिसमें राम अनुज धर द्विवेदी को सोन रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

यह मानद उपाधि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा के अध्यक्ष मोहन लाल वियार व क्षेत्रीय विधायक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार मौर्य ने दिया। मुख्य अतिथि व आयोजक अध्यक्ष द्वारा मंगल वियार परिजनों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। साथ ही मोहनलाल वियार को भारत का संविधान मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया।इसके अलावा अन्य लोग भी सम्मानित हुए।


कार्यक्रम मे देश भक्ति गीत महेश चौहान, शर्मानंद यादव, महेश वियार आदि अनेक लोग अपनी गायकी से समां बांधा। इस अवसर पर  सुरेन्द्र मौर्य, मनीष पटेल, सीता राम, उमेश कुमार, अनीता देवी, फुलचंद, श्याम सुंदर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)