ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के दुद्धी टाउन क्लब मैदान मे चल रहे 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल नगर और प्रकाश पाली रावर्टसगंज के बीच मैच खेला गया. टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि टॉस पंडित दीनदयाल नगर के कप्तान योगेश राणा ने जीता. टॉस जीतकर कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली रावर्टसगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 छक्का और 4 चौकों की मदद से 66 रन बनाएं.

जिसमें सूर्य प्रताप ने 2 छ क्कों व चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम के खिलाड़ी सत्यम ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट लिए. अरमान ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी पंडित दीनदयाल की टीम ने 14.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए. जिसमें शुभम ने 5 छक्का और 3 चौकों की मदद से 43 रन, निखिल ने 3 छक्का व तीन चौकों की मदद से 32 रन अपने टीम के लिए अर्जित किए.अरमान ने 2 छ क्का और दो चौकों की मदद से 24 रन बनाएं.दीनदयाल की टीम ने प्रकाश पाली की टीम को 6 विकेट से पराजित किया.
मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अरमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद के हाथों दिया गया. मैच मे अंपायर की भूमिका गौस मोहम्मद खान उर्फ गांधी व इकबाल कुरैशी ने निभाया. आज का मैच बलिया और चोपन के बीच टीसीडी खेल मैदान पर सुबह 10 बजे खेला जाएगा।



