google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय



बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारी

गाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में यहां प्रतिदिन कथा का आयोजन
किया जा रहा है। करीब दो माह तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण करने के साथ ही स्वामी जी महाराज
का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज के दर्शन के लिए राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय सोनहरिया वन स्थित स्वामी महाराज के दरबार में पहुंचे। उन्होंने स्वामी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी राजू राय ने बताया कि गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में आगामी 28 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें गाजीपुर के साथ ही आसपास के अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में देश के कई प्रमुख संतों के भी शामिल होने की संभावना है।

सोनहरिया निवासी महेश राय ने कहा कि कुछ समय पहले
तक जिस घने जंगल में रात के समय लोगों का आना-जाना भी मुश्किल था, आज वही स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। स्वामी महाराज के आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और सोनहरिया वन में चहल-पहल बढ़ गई है। कथा आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन सोनहरिया वन पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से सोनहरिया वन को नई पहचान मिल रही है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से यहां पर मनाया गया था। पूर्व सांसद अतुल राय के साथ
धनंजय मौर्या बसपा नेता,आजाद,अनिल राय सोनहरिया,मिट्ठू जी फुल्ली,नितेश टीसौरा,राजेश टीसौरा,अभिषेक पचोखर,अमित जी राष्ट्रीय अध्यक्ष,गोपाल राय पूर्व सांसद प्रतिनिधि,पुलक राय देवरिया,बिनीत राय समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)