google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएस बालिका उच्च विद्यालय बाँका प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बुधवार 13 सितंबर को प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव 2022 में चयनित छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एसएस बालिका उच्च विद्यालय बाँका में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, बाँका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्रा प्रमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में दिनांक 15-09-2022 को भागलपुर में शामिल होंगे। छः प्रतियोगिता में चान्दन प्रखंड से जूनियर वर्ग में तीन छात्र/छात्रा का चयन किया गया।
1) अनुराज-स्पेलिंग-बी- आदर्श मध्य विद्यालय चान्दन।
2) माईकल मरांडी- आशु भाषण- कन्या मध्य विद्यालय चान्दन।
3) दिव्या दर्वे- पेंटिंग- मध्य विद्यालय भनरा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्राओं को शिक्षा विभाग के द्वारा मेडल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)