- भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया
- आश्रम के संचालन में हर संभव दिया जाएगा सहयोग: संजय गौंड़
- भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से मंत्री जी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
जिला संवाददाता विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर शिवरात्रि की रात्रि में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री संजय गौड़ जा पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा भगवान शंकर का पूजन- अर्चन किया और गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाया। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से मंत्री जी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने आश्रम की सराहना करते हुए संचालन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
भिखारी बाबा ने बताया कि मंत्री जी की आश्रम पर आने की इच्छा बहुत दिनों से थी। जब प्रभु का बुलावा आया तो शिवरात्रि के अवसर पर मंत्री जी का आगमन आश्रम पर हुआ। उन्होंने भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया, उसके बाद आश्रम के गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाया। मंत्री जी ने आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के संचालन में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मंत्री जी का भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा साथ में पहुंचे इंजीनियर रमेश पटेल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल का भी अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी विशाल मौर्या, रामबाबू मोदनवाल, अरविंद उमर बैस, परमानंद महराज, सूरज जी महराज, इंद्रपती पांडे जी महराज, सुखराम जी महराज, भिखारी बाबा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी कृष्णावती, विनीता गुप्ता, मधु उमर बैस, आकाश केसरी, देव उमर बैस, सोनू जायसवाल, सविता मिश्रा, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या आदि मौजूद रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



