google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं छात्राएं,जानी ग्राम सरकार के कार्यो का तरीका

*सनबीम वूमेन्स कॉलेज की छात्राओं ने किया उदयपुर ग्राम पंचायत का शैक्षिक भ्रमण।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकास खंड हरहुआ अंतर्गत उदयपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को सनबीम वूमेन कॉलेज, वरुणा के राजनीति विज्ञान विभाग की स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर जानी ग्राम सरकार के कार्यो का तरीका और योजनाओं की ली जानकारी।
इस अवसर पर पंचायत भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सूद्धू राम ने की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा पुरस्कार एवार्डी एडवोकेट प्रिंस चौबे ने छात्राओं को पंचायत राज व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत के गठन, संरचना, कार्यप्रणाली, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया, ग्राम प्रधान, सचिव एवं सदस्यों की भूमिका के साथ-साथ पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण रजिस्टर जैसे परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु रजिस्टर, मनरेगा रजिस्टर आदि को भी भौतिक रूप से दिखाकर जानकारी दी।
एडवोकेट चौबे ने जल जीवन मिशन, राशन वितरण, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, खेल मैदान, सड़क, खड़ंजा, नाली सहित पंचायत में खुली बैठकों की प्रक्रिया ,वृद्धावस्था, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, राइट टू एजुकेशन और स्पॉन्सरशिप योजना जैसी सरकारी योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर से लाभ दिलाने की प्रक्रिया को विस्तार जानकारी दी। विशेष रूप से ग्राम पंचायत में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर भी छात्राओं को प्रेरित किया।
छात्रा वंशिका मिश्रा ,नैंसी सिंह, श्रेया सिंह,नन्दिनी यादव व अस्तुति ने पंचायती व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे।
कॉलेज की डॉ. ममता तिवारी एवं शिक्षिका शिखा पाठक व छात्राओं ने पंचायत कार्यप्रणाली को नजदीक से देखकर समझ विकसित की और ग्राम पंचायत उदयपुर की कार्यशैली की सराहना की। धन्यवाद ग्राम प्रधान सुधधू राम ने स्वल्पाहार के साथ दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)