google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षण क्षेत्र में टैबलेट का उपयोग कर शिक्षार्थी जीवन मे ऊंचाइयां हासिल करें के0एन0 सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी शिक्षण क्षेत्र में टैबलेट का उपयोग कर शिक्षार्थी जीवन मे ऊंचाइयां हासिल करें
उक्त बातें हरहुआ क्षेत्र में स्थित एस0 आर0 आईटीआई प्रशिक्षणर्थियों को टैबलेट वितरण के पश्चात संस्थान के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
डिजिटल शिक्षा का अवसर प्रदान करने और तकनीकी कौशल को विकसित करने मे मदद मिलेगा।प्रशिक्षणार्थी इसका उपयोग कर ज्ञान और कौशल को निरन्तर विकसित करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब राम पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सोनभद्र ने इसके तकनीकी पक्ष व उपयोगिता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप में ग्राम प्रधान सोनू प्रसाद ,डॉ0 सीमा सिंह , आर0 पी0 सिंह, छविराज , डॉ सर्वदेव सिंह उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य मनीष चौरसिया और संचालन अखिलेश सिंह ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)