
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/जिले मेंं अल्प वृष्टि होने के मद्देनजर आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा घोषित सुखाड़ को लेकर प्रत्येक परिवार के मुखिया दी जाने वाली सहायता अनुग्रहित राशि ₹35 सौ रुपया को लेकर जिला भर के कुल 160 पंचायतों से अब तक 2 लाख 96 हजार 116 आवेदन सुची प्राप्त किया जा चुका है।
जिसमें से युद्ध स्तर पर डाटा एंट्री द्वारा बुधवार तक कुल 55 हजार 116 लाभान्वित लाभुकों का आवेदन संपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अपलोड किया जा चुका है। जबकि अब तक लगभग 45 हजार 947 लाभुकों के खाते में अनुग्रहित राशि भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी बांका अंशुल कुमार व संबंधित अधिकारी के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक कर जानकारी दी गई है। इस मौके पर एडीएम माधव कुमार सिंह डीडीसी कौशलेंद्र कुमार डीपीआरओ रंजन चौधरी के अलावा दर्जनों संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



