google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुल्लीडुमर प्रखंड में अनुसूचित जनजाति समुदाय के आवास हेतु विकास मित्र द्वारा किया जा रहा है सर्वेक्षण

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड में अनुसूचित जनजाति समुदाय के आवास संबंधी जानकारी सरकार को उपलब्ध कराने हेतु फुल्लीडुमर पंचायत में विकास मित्र सुनील कुमार द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है|

वहीं इसकी जानकारी देते हुए विकास मित्र सुनील कुमार ने बताया कि बांका समाहरणालय के पत्रांक 85 द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया है कि पंचायत में जो अनुसूचित जनजाति के लोग हैं उनके घर घर जाकर यह जानकारी लेनी है कि किसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, और इसे नहीं| यह जानकारी सूचीबद्ध कर विभाग को भेजा जाएगा| इसी संदर्भ में उनके द्वारा आवास संबंधी जानकारी लेते हुए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)