आर्य युवक शिविर का दूसरा दिन*
नोएडा,सोमवार 2 जून 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में डॉ.अमिता चौहान व डॉ. अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-44, नोएडा में दूसरे दिन मुख्य अतिथि बिहार से पधारे जिला व सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने युवको से स्वाध्याय करने पर बल दिया,उन्होंने कहा कि निरन्तर पढ़ना ज्ञान वर्धन का साधन है पढ़ा हुआ कभी बेकार नहीं जाता।शिक्षा जीवन भर काम आती है।कहानी यानी जिससे कोई नहीं है हानि।वह आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
वैदिक प्रवक्ता आर्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति में देश भक्ति की भावना होनी चाहिए।आज आंतक बाद की समस्या है जिसका मुकाबला युवा शक्ति को करना है।
आर्य नेता अतुल सहगल ने कहा कि परिषद युवा निर्माण का सराहनीय कार्य कर रही है यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हम तीव्र गति से अभियान जारी रखेंगे।आचार्य महेन्द्र भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।प्रवीण आर्य पिंकी ने ओजस्वी गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य शिक्षक सौरभ गुप्ता के निर्देशन में युवकों ने योगासन,दण्ड बैठक,जूडो कराटे के अभ्यास सीखे। प्रमुख रूप से दास राम आर्य,
अरुण आर्य, गौरव सिंह, गौरव झा, विवेक अग्निहोत्री, कमल आर्य, यज्ञवीर चौहान, प्रदीप आर्य, सुदेश भगत, प्रवीण आर्य आदि उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



