समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज बाजार स्थित आर्य समाज पुस्तकालय सह मंदिर में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह गुरुवार को मनाई गई।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्घाटन सतीश चंद्रा ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिव भक्त परिवार में जन्म लिए थे जिनका बचपन का नाम मूल शंकर था। महाशिवरात्रि के दिन शंकर के प्रतिमा पर चढ़ाए हुए प्रसाद को उन्होंने चूहे को खाते देखा तो मूर्ति पूजा से उनकी विश्वास उठ गया। वे मूल रूप से वेद को मानते थे।
जब उनमें ज्ञान का संचार हुआ तो उन्हें लोगो ने स्वामी दयानंद सरस्वती के रूप में जानने लगे। उन्होंने वेदों की ओर लौटो का नारा दिया तथा स्वंम सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ की रचना की। उन्होंने आडम्बरो से मुक्ति के लिए प्रचार प्रसार किया। समाज सुधारकों में भी उनका नाम आदर पूर्वक लिया जाता है। आज भी उनके द्वारा स्थापित कईं संस्थाएं देश व राज्य के बिभिन्न क्षेत्रो ने उनके अनुयायियों द्वारा संचालित की जा रही है।
मौके पर डॉ ज्ञान प्रकाश, महेंद्र पासवान, विजय कुमार सिंहा, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र पासवान, उतम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



