google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ताड़ीबड़ागांव पहुंच पीड़िता के परिजनों से मिला ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधि मंडल




शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा के नेतृत्व में ताड़ीबड़ा गांव में घटित घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मिला एवं घटनाक्रम से अवगत होते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा इस संकट की घड़ी में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सहित पूरा ब्राह्मण समाज परिवार के साथ खड़ा है और बिटिया के स्वस्थ लाभ होने में पूरी तरह से सहयोग करेगा। वहां से आने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल नगरा थाने पर गया और पुलिस प्रशासन से वार्ता करके यह मांग किया इस घटना में जो भी दोषी हूं उनको कठोर से कठोर सजा दी जाय। प्रतिनिधिमंडल में पंडित राम शिरोमण तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, अरुण तिवारी, आशीष पांडेय, संजय पांडेय, राहुल तिवारी सहित 11 लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)