google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक किया गया शिक्षक की विदाई

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 5 फरवरी 2024 औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखण्ड के सिरिस में अवस्थित ए वन प्लाजा होटल के सभागार में बारुण संघर्ष समिति के तत्वाधान में छठु सिंह शिक्षक सह जिला उपाध्यक्ष बीआरपीएसएस के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समारोह मे मुख्य अतिथि नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, बारून प्रखंड प्रमुख धनिकलाल मंडल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बारुण पन्नालाल,अनिल कुमार दुबे पूर्व थानाध्यक्ष बारुण, राम प्रसाद सिंह अध्यक्ष नबीनगर किसान वेलफेयर समिति ,शिक्षक नेता धनंजय सिंह, संतोष कुमार, मृत्युंजय सिंह, अशोक पाण्डेय, बबलू सिंह छठु सिंह एवम अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार सिंह तथा संचालन मनकु सिंह एवम् योगेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम मे मनोज मंजुल शिक्षक सह लोकप्रिय गायक ने कइसे विदाई करी .. राउर सरजी ,मार्मिक बिदाई गीत सुनाकर सबको भाव विह्वाल कर दिया। विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि शिक्षक की कभी विदाई नहीं होती , छठु बाबू को विद्यालय के कार्यों से मुक्ति मिली है अब ये नए समाज एवम् समाज के उत्थान में अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे। बीडीओ पन्नालाल ने कहा कि कम समय में ही हमने छठु सिंह के नेतृत्व क्षमता एवम् कार्यकुशलता को देखा है।वही प्रमुख धनिक लाल मंडल,एनटीपीसी विस्थापित किसान मजदूर वेलफेयर समिति के अध्यक्ष एवम पूर्व प्रधानाध्यापक रामप्रसाद सिंह, शिक्षक नेता धनंजय सिंह,पूर्व थानाध्यक्ष अनील दुबे सहित कई वक्ताओं ने छठु सिंह को स्वस्थ,सुखमय और दीर्घायु होने की कामना किया। मौके पर सुरेश कुमार गुप्ता ,मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर , अरविंद कुमार, चंद्रशेखर, कमेंद्र,प्रशांतजी, सतीश पांडे, अलीम अशरफ, इम्तियाज अली सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)