google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

जागरण ,अश्विनी कुमार तिवारी,ब्यूरो चीफ

रांची (झारखंड ) 18 मार्च 2023 :-आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने अरगोड़ा और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से छह ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में सुनीता देवी, रंजन कुमार ,प्रदीप सिंह, हर्ष मिश्रा, अनिमेष कुमार सिंह और संजय कुमार साह शामिल है। इनके पास से 89 पुड़िया ब्राउन शुगर और अलग से 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य 5.50 लाख रुपए है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध तरीके से अपने पास रखकर ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस के डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)