Uncategorized

नगीना: सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

दैनिक समाज जागरण विकास शर्मा

नगीना ।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर व इंटर कॉलेज, रामलीला बाग नगीना के बच्चो ने अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर विद्यालय का परचम लहराया|
अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग , प्रबंधक डॉ संदीप शर्मा , कोषाध्यक्ष डॉ बालेश विश्नोई , भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई , समाज सेवी राज कुमार विश्नोई और अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 के जिला परीक्षा प्रभारी संचित विश्नोई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि ने सभी बच्चो को मैडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया|


परीक्षा पास करने वाले बच्चो में वैष्णवी शर्मा ने ग्रुप A में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान इंडिया रैंक 19 प्राप्त किया। कु. आंचल, कु. खुशी और कु. दीपिका ने ग्रुप B में संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान तथा आल इंडिया रैंक 16 प्राप्त की।नैना चौहान ने ग्रुप B में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 17 है। आयुष कुमार व प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से ग्रुप B में प्रदेश में तीसरा स्थान तथा आल इंडिया रैंक 18 प्राप्त की।ग्रुप A में शुभ गिरी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 20 है।प्रियांशी चौहान व सुर्यांश कुमार दोनों ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 25 रही। जिया चौधरी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 26 रही।
ग्रुप B में जिले में प्रथम स्थान पर कु. आकांक्षा, कु. नमिता और कु. संध्या रहीं और इनकी आल इंडिया रैंक 19 है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर कु. वंशिका चौहान, दीक्षित चौहान व हर्ष कुमार रहे तथा इनकी आल इंडिया रैंक 20 है और तीसरे स्थान पर प्रियांशी व प्रिंस कुमार रहे इनकी आल इंडिया रैंक 21 है ।
विद्यालय के बच्चो द्वारा जिला, प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष को प्रमाण पत्र, शील्ड और साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

  • एक पहल ने लगाया रक्तदान शिविर
    आगरा। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये व रक्त की कमी को पूर्ण करने के लिए एक पहल बी. आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हेड हेल्ड हाई, राइनोस जिम, मेधा, जलवा ग्रुप व बीइंग हिंदू संस्था के सहयोग से रविवार को कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…
  • श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव 5 को, भव्य−दिव्य होगा आयोजन
    आगरा। दक्षिण भारतीय पूजन पद्वति के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं महाराष्ट्रियन नृत्य कला का संगम देखने को मिलेगा छलेसर फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में। पांच मई, दिन रविवार को श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में भव्यता और नवीनता को देखते हुए आस्था का…
  • चुनावों के लिए निजी वाहन स्वामी भी रहें तैयार, नहीं दिया वाहन तो होगी एफआईआर
    आगरा। लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय भी चुनाव कार्यों के लिए वाहनों को जुटाने में लगा हुआ है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि तीसरे चरण…
  • भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में किया नामांकन
    अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड जमशेदपुर (झारखंड) 30 अप्रैल 2024 : जमशेदपुर के लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. जमशेदपुर के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री…
  • जिला में बिजली की समस्या को लेकर एक्शन मोड में डीएम : जिलांतर्गत शक्ति उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
    राहुल कुमार, किशनगंज मंगलवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा बिजली की समस्याओं को लेकर किशनगंज जिला अंतर्गत विभिन्न पावर सबस्टेशन (विद्युत शक्ति उपकेंद्र) और ग्रिड सबस्टेशन का दौरा किया गया।सर्वप्रथम, जिला पदाधिकारी द्वारा हलीम चौक स्थित ग्रिड सबस्टेशन का दौरा किया गया जहां उनके द्वारा अलग-अलग पावर सबस्टेशन में कितनी विद्युत आपूर्ति की…
samaj

Recent Posts

एक पहल ने लगाया रक्तदान शिविर

आगरा। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये व रक्त की कमी को पूर्ण करने…

20 hours ago

श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव 5 को, भव्य−दिव्य होगा आयोजन

आगरा। दक्षिण भारतीय पूजन पद्वति के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं महाराष्ट्रियन नृत्य कला…

20 hours ago

चुनावों के लिए निजी वाहन स्वामी भी रहें तैयार, नहीं दिया वाहन तो होगी एफआईआर

आगरा। लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर सात मई…

21 hours ago

भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में किया नामांकन

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड जमशेदपुर (झारखंड) 30 अप्रैल 2024 : जमशेदपुर…

21 hours ago

जिला में बिजली की समस्या को लेकर एक्शन मोड में डीएम : जिलांतर्गत शक्ति उपकेंद्रों का किया निरीक्षण

राहुल कुमार, किशनगंज मंगलवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा बिजली की समस्याओं को…

21 hours ago

किशनगंज जिले में दोपहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियम, गर्मी से लोग परेशान

राहुल कुमार, किशनगंज मंगलवार को भी दिन भर आकाश आग उगलता रहा और हवाएं उससे…

21 hours ago