आगरा। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये व रक्त की कमी को पूर्ण करने के लिए एक पहल बी. आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हेड हेल्ड हाई, राइनोस जिम, मेधा, जलवा ग्रुप व बीइंग हिंदू संस्था के सहयोग से रविवार को कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंक में रक्तदान की कमी को पूर्ण करना व युवा पीड़ी को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित करना था। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मनीष राय, अंकित खंडेलवाल, धीरज अरोड़ा, मानस राय, अश्लेष मित्तल, कुनाल हूरा व लोकहितम ब्लड बैंक से रोहित अग्रवाल, अर्पित गोयल व मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



