दैनिक समाज जागरण विकास शर्मा
नगीना ।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर व इंटर कॉलेज, रामलीला बाग नगीना के बच्चो ने अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर विद्यालय का परचम लहराया|
अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग , प्रबंधक डॉ संदीप शर्मा , कोषाध्यक्ष डॉ बालेश विश्नोई , भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई , समाज सेवी राज कुमार विश्नोई और अंतराष्ट्रीय जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 के जिला परीक्षा प्रभारी संचित विश्नोई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि ने सभी बच्चो को मैडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया|
परीक्षा पास करने वाले बच्चो में वैष्णवी शर्मा ने ग्रुप A में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान इंडिया रैंक 19 प्राप्त किया। कु. आंचल, कु. खुशी और कु. दीपिका ने ग्रुप B में संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान तथा आल इंडिया रैंक 16 प्राप्त की।नैना चौहान ने ग्रुप B में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 17 है। आयुष कुमार व प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से ग्रुप B में प्रदेश में तीसरा स्थान तथा आल इंडिया रैंक 18 प्राप्त की।ग्रुप A में शुभ गिरी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 20 है।प्रियांशी चौहान व सुर्यांश कुमार दोनों ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 25 रही। जिया चौधरी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया इनकी आल इंडिया रैंक 26 रही।
ग्रुप B में जिले में प्रथम स्थान पर कु. आकांक्षा, कु. नमिता और कु. संध्या रहीं और इनकी आल इंडिया रैंक 19 है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर कु. वंशिका चौहान, दीक्षित चौहान व हर्ष कुमार रहे तथा इनकी आल इंडिया रैंक 20 है और तीसरे स्थान पर प्रियांशी व प्रिंस कुमार रहे इनकी आल इंडिया रैंक 21 है ।
विद्यालय के बच्चो द्वारा जिला, प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष को प्रमाण पत्र, शील्ड और साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
- मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षणसमाज जागरणगोड्डामेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को ले उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना स्थल का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण…
- विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायतादैनिक समाज जागरण, संवाददाता ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार…
- कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ पदमा प्रखंड सह आठगांवा के अध्यक्ष चुने गए जयकुमार पाण्डेय व सच्चिदानंद पाण्डेय बने सचिवपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति प्रखंड पदमा सह अठगावां का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समिति के सैकड़ो सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पूरा चुनाव कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के देख रेख…
- इटखोरी मोड़ पर सड़क हादसा, अज्ञात युवक की हुई मौतपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा: पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल…
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








