google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निगम की लापरवाही प्रदुषण की रोकथाम पर पड़ रही भारी

खुले में पड़ी भवन निर्माण सामग्री नहीं वरती जा रही सख्ती

बादल हुसैन
नई दिल्ली, यमुनापार में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। आनंद विहार व विवेक विहार में हवा की स्थिति बेहद गंभीर है।इन दो स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यू आई 350 पर चल रहा है। यहां के स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ख़तरनाक है।ग्रेप चार लागू होने के बाद भी जिला प्रशासन और निगम प्रदुषण को नियंत्रित कर पाने में विफल साबित हो रहें हैं। गुरुवार को ग्रुप चार लागू किया गया। यमुनापार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।कोयला व लकड़ी के तंदूर जलते नज़र आएं।भवन निर्माण सामग्री सड़कों पर आम दिनों की तरह पड़ी हुई थी।उसे ढका नहीं गया था। सड़कों पर धूल उड़ती नज़र आई। स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि ग्रेप चार वाकई में लागू हो गया है या नहीं। आनंद विहार प्रदुषण का बड़ा हाट स्पाट है। निगम व पुलिस दावे कर रही है कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन वहां पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। सड़क से लेकर फुट ओवरब्रिज के उपर तक अतिक्रमण है। सीलमपुर, वेलकम, खजूरी, सोनिया विहार, नन्द नगरी, सुंदर नगरी,मयूर विहार, न्यू अशोक नगर समेत कई क्षेत्रो में सड़कों पर ही भवन निर्माण सामग्री पड़ी है। हवा के साथ उस सामग्री के कारण उड़ रहे हैं। स्वामी दयानन्द मार्ग शास्त्री पार्क खजूरी व सोनिया विहार समेत कई सड़कों की स्थिति काफी खराब है। प्रदुषण से बेहाल लोगों का कहना है कि आपातकाल जैसी स्थिति आ गई है। घर से बाहर निकलते ही लोग मास्क लगा रहे हैं। प्रदुषण से लोगों की आंखों में जलन व गले में खराश हो रही है लोगों का खांसते खांसते बुरा हाल हो रहा है। निगम की टीम क्षेत्र में उतरकर पानी का छिड़काव कर रही है।जो भी ग्रोप के प्रतिबंधो का उल्लंघन कर रहा है उसका चालान भी किया जा रहा है। पुनीत शर्मा चेयरमैन शाहादरा उतरी जोन।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)