दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चान्दन/ प्रखंड क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण खाली कराने के मामले में प्रशासन मौन है। सरकार के सख्त निर्देश के आलोक में कुछ जगहों पर अंचल में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था। लेकिन अब सभी निर्देश फाइलों में ही दब कर रह गई है। ज्ञात हो कि जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली कराने को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव ने डीएम को निर्देशित करते हुए सभी विभाग के पदाधिकारियों से सूची की मांग कर अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अतिक्रमण भूमि के लगभग जगहों से अतिक्रमण नहीं हट सका है, जिससे चांदन प्रखंड में मुख्यमंत्री का यह फरमान बेअसर साबित होता हुआ दिख रहा है।
चांदन प्रखंड में अब भी बड़ी संख्या में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार है। लेकिन अंचलाधिकारी के उदासीनता के कारण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद होती जा रही है। जिससे सरकारी भूमि पर पुनः अतिक्रमणकारियों कब्जा जमाने लगा है । विदित हो कि चांदन अंचल में सैकड़ों अतिक्रमण वाद दायर फाइल को धूल चाटने के लिए कार्यालय में छोड़ दिया गया है। स्थिति यह है कि दायर वाद में सालों बाद भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस तक नहीं किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी भूमि अतिक्रमण के तहत अधिकतर भूमि गैरमजरूआ आम, गैर मजरुआ खास, श्रेणी की है। सरकार ने सभी तरह की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त का निर्देश जारी कर रखा है।
सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने की पहल की है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण चांदन अंचल में मुख्यालय का निर्देश बेअसर साबित हो रहा है। बता दें कि कुछ महीनों पहले जिला अधिकारी के निर्देश पर सरकारी व ग़ैर सरकारी भूमि एवं सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया था, तथा कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया था, जिसका पालन करते हुए प्रखंड मुख्यालय से लेकर चांदन बाजार तक के सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दर्जनों दर्जनों दुकानदार या तो अपने घर चले गए या फिर सामने किराए के मकान में दुकान चला रही है। इसकेे बावजूद कुछ गिने चुने व्यक्ति राज नेता के गोद में बैठ कर आज भी अंचल परिसर के बाहर अतिक्रमणकारियों ने अपना डेरा जमाए रखा है।
यहां तक कि चांदन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के अलावा बाजार के संकरी रोड एवं ग्रामीण सड़क को भी नहीं छोड़ा है। वहीं इस मामले प्रेस वार्ता मेंं चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि वैसे अतिक्रमण कारीयों को चिंहित कर नोटिस जारी किया जा रहा है। कानून कि अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अब देखना है कि इस बार प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध किस तरह की कार्रवाई करती है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








