google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा संपन्न — प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव एवं अनूप कोषाध्यक्ष बने ।

दैनिक समाज जागरण 22.03.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में मंच की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल एवं युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व अध्यक्ष युवा दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए औपचारिक रूप से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए युवा विकास शर्मा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने शीघ्र ही संपूर्ण कार्यसमिति की घोषणा करने की बात कही।

इस आम सभा में प्रमुख रूप से युवा मंटूलाल अग्रवाल, युवा परमेंद्र शर्मा, युवा दिनकृत अग्रवाल, युवा अश्विनी अग्रवाल, युवा विकास शर्मा, युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष, युवा उत्तम शर्मा, युवा प्रकाश बजाज, युवा हेमंत गुप्ता, युवा अनूप शर्मा, युवा नीरज शर्मा, युवा जीतेश अग्रवाल, युवा संजय अग्रवाल, युवा उत्सव अग्रवाल, युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल, युवा संदीप अग्रवाल, युवा अंकित सिंघानिया, युवा लवनीस बजाज, युवा शुभम गोयल, युवा यश अग्रवाल, युवा रवि शंकर सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)