समाज जागरण वाराणसी
- इन राशियों की चमेकगी किस्मत, धन-धान्य की होगी प्राप्ति
वाराणसी। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण काफी खास है। जब राहु या केतु सूर्य या चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब यह ग्रहण लगता है। इनकी अशुभ छाया का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 2 मई को हो चुका है। वहीं दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। जानिए चंद्र ग्रहण से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि पर शुरू होगा,जो 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण लगने का समय
साल 2023 में ग्रहण लगने का समय रात में 1: 06 मिनट से लेकर रात 2:22 मिनट तक लगेगा।चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी।
चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय
साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 3:15 मिनट से शरु हो जाएगा
वहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर होगा प्रभाव
28 अक्तूबर 2023 को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. यह ग्रहण इन राशि के जातकों को बहुत लाभ पहुंचाने वाला है। इन राशि के लोगों के सारे रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
मेष राशि
साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का असर मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक पड़ने वाला है। मेष राशि के जातक अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और रिश्तों पर विचार कर सकते हैं। आत्म विश्वास की बढ़ोतरी होगी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में में भी खुशियां आएगी।
वृषभ-
वृषभ राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा. बिजनेस आपकी नए ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। आपके काम में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों को इस दिन का विशेष लाभ मिलने वाला है।चंद्र ग्रहण के बाद इस राशि वालों की लॉटरी लगने वाली है। किस्मत के सितारे बुलंद होंगे और आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी।
सिंह राशि –
चंद्र ग्रहण सिंह राशि की आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता में बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का काफी मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका झुकाव बढ़ेगा। आप अपनी बातों से हर किसी को प्रेरित कर सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।
धनु राशि –
धन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन प्राप्ति के नए असर प्राप्ति हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी जाने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।