google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनन्द मार्ग के विजन सेंटर से चयनित 12मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 2 मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा

दैनिक जागरण समाज, दयाल लायक, ब्यूरो चीफ सरायकेला (झारखंड) 18 फरवरी 2023

आनन्द मार्ग के विजन सेंटर में* 32लोगों की आंखों की हुई *

कांड्रा 18 फरवरी 2023

आज 18/2/2023को आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सराईकेला खरसवाँ एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन हुआ जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला जिसमे 32 मरीजो ने भाग लिया इनमे 12मोतियाबिंद के रोगी पाए गए एवं अन्य को चिकित्सा सलाह दिया गया । चयनित मोतियाबिंद रोगी का ऑपरेशन दिनांक 2 मार्च को होगा । शिविर का उद्घाटन आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य नवारुणानन्द अवधूत ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने कहा आँख भगवान का बड़ा वरदान है लेकिन जब आँख की ज्योति खतरे में पड़ जाती है तो महंगे इलाज का खर्च गरीबों के लिए जानलेवा साबित होता है गरीबी और अफलास की मार सहने वालों बेबस लोगो के बीच आनन्द मार्ग आशा की किरण है
।इस कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय। के डॉ संस्कृति सिंह , एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गोपाल बर्मन, प्रवेश गोप, भर्तहरि,
बसन्त राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश का सराहनीय प्रयास रहा ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)