सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। समाज जागरण
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इस मौके पर एसडीएम ओबरा, क्षेत्राधिकारी ओबरा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा तहसील सदर पर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



