कमीशन बढ़ोत्तरी को लेकर खरावन में कोटेदारों की बैठक सम्पन्न
आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के कोटेदारों की बैठक रविवार को बड़ागांव ब्लाक के खरावन में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने किया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी व कोटेदार उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए गिरीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेशभर के कोटेदारों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस समय प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन बहुत कम है और,कमीशन भुगतान,डोर स्टेप डिलवरी,घटतौली जैसी बहुत सी समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए संगठन यह निर्णय लिया है कि 15 जुलाई को जिले पर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा 18 जुलाई को लखनऊ में आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जायेगा तथा माह अगस्त का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण तीन दिन पूरे प्रदेश में बन्द किया जायेगा। बैठक जिला उपाध्यक्ष आलोक दूबे टिंकल, जिला सचिव आनन्द गुप्ता, जिला सचिव संजीव कुमार, हाकिम सिंह,ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर दूबे,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गाशंकर सिंह,प्रमोद तिवारी,शिव तिवारी,बबलू जायसवाल,राजकुमार,सांता पाठक सहित दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे।
कोटेदारों ने बैठक कर किया प्रदर्शन, कमीशन न मिलने पर जताया आक्रोश
वाराणसी।
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में “श्री ओम साई ट्रेडर्स” परिसर में वाराणसी जनपद के कोटेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले कमीशन को लेकर था।
कोटेदारों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से उन्हें खाद्यान्न वितरण पर कोई भी निर्धारित कमीशन नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सभी कोटेदारों ने एक स्वर में अपनी समस्याएं रखते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल उचित कमीशन भुगतान की मांग की।
बैठक के पश्चात कोटेदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना प्रदर्शन व राशन वितरण कार्य को भी बाधित करने जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर कमीशन न दिए जाने से कोटेदारों का कार्य करना मुश्किल होता जा रहा है। इस अवसर पर गिरीश तिवारी, आलोक दूबे,आनन्द गुप्ता, प्रमोद तिवारी,
बैठक में कई वरिष्ठ कोटेदार और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



