मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग । दिनांक 18-03-2026 को सर्वोदय विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नरसिंह नगर, सिरसी-2, हजारीबाग में सत्र 2025-2026 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण किया गया । विद्यालय के सचिव ऋषि राज सिंहा ने बताया की विद्यालय के सभी छात्रों ने अच्छे अंको से उत्तीर्णता प्राप्त की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। पहली अप्रैल 2026 से नए सत्र की शुरुआत होगी । विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन जारी है । विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या तान्या सिन्हा एवं समस्त शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की भरपूर सराहना की और उन्हें आने वाले भविष्य में और उन्नतिशील बनने को प्रेरित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



