संविधान सभा का गठन में तत्कालीन गया जिले के 3 सदस्य जिसमें औरंगाबाद के दो स्वतंत्रता सेनानी अनुग्रह बाबू तथा सरदार मोहम्मद लतीफूर रहमान थें।।
समाज जागरण , सत्यप्रकाश नारायण जिला संवाददाता/ धनंजय कुमार विधि संवाददाता
औरंगाबाद ( बिहार) 26 जनवरी 2023 :- देश आज गणतंत्र दिवस का 74 वां उत्सव मना रहा है। औरंगाबाद जिले में हर्षोल्लास के साथ आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं मिथिलेश कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा जिला केंद्रीय पुस्तकालय में झंडा तोलन का कार्य संपन्न किया गया । पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि गणतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है। संविधान सभा का गठन किया गया जिसमें तत्कालीन गया.जिले के तीन सदस्य जिसमें औरंगाबाद जिले के 2 सदस्य, पोईवाँ के अनुग्रह.नारायण सिंह.तथा मदनपुर के नगमतिया गांव निवासी सरदार मोहम्मद अतीफूर रहमान भी शामिल थे।आजादी के बाद 1951 में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक सरदार मोहम्मद अतीफूर रहमान बने थे। वही श्री कृष्ण सिंह के नेतृत्व वाले बिहार- सरकार में अनुग्रह बाबू को उप मुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

औरंगाबाद जिला के रूप में स्वर्ण जयंती मना रहा है
1973 में 26 जनवरी के दिन ही औरंगाबाद ज़िला अस्तित्व में आया था। जिला के अस्तित्व में आने के पश्चात 19 वर्षों के बाद औरंगाबाद जिला एक साथ पुन: गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा समारोह मनाया जा रहा है जिले में विभिन्न प्रकार के संस्कृत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



