समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रात्रि गश्त का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रात्रि भ्रमण के दौरान, एसपी वर्मा ने चेकिंग प्वाइंट्स और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता व सक्रियता का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से मालवाहक और भारी वाहनों की जांच की।
इस दौरान ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और पुलिस बल को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और रात्रि गश्त को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए। एसपी ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



