संदीप गर्ग / नोएडा: M/s Escorts Kubota Limited को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सैक्टर-10 में 154 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। फर्म द्वारा इस भूमि में औद्योगिक ईकाई का निर्माण कर Manufacturing Unit for Tractors and Construction Equipment Plant की स्थापना करते हुये उत्पादन किया जायेगा, जिससे रूपये-2029 करोड़ का निवेश होगा तथा 4000 व्यक्तियों हेतु रोजगार सृजन होगा।
M/s CNH Industrial India Pvt. Ltd. को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सैक्टर-8डी में 100 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। कम्पनी द्वारा औद्योगिक ईकाई का निर्माण करते हुये Manufacturing Unit For Tractor आदि का उत्पादन किया जायेगा जिससे रूपये-1219.81 करोड़ का निवेश होगा तथा 1200 व्यक्तियों हेतु रोजगार सृजन होगा।
M/s Sun Organic Industries Pvt. Ltd. को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सैक्टर-8डी में Manufacturing Unit स्थापित करने हेतु 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गयी है। कम्पनी द्वारा औद्योगिक ईकाई का निर्माण करते हुये Manufacturing Unit में कम्पनी द्वारा Dry Fruit Processing and Packaging का उत्पादन किया जायेगा जिससे रूपये – 225. 16 करोड का निवेश होगा तथा 569 व्यक्तियों हेतु रोजगार सृजन होगा।



