google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विकसित भारत के संकल्प को सशक्त और साकार करने वाला है यह बजट:अशुतोष अग्रवाल

उमरिया। भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा आज 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया गया है। जिसका लाइव प्रसारण उमरिया जिला मुख्यालय स्थित ई टावर के हाल में किया गया जहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और व्यापारी गण मौजूद रहे। लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित तमाम लोगों ने बजट को देश की आर्थिक प्रगति, निवेश, उद्योग, रोजगार सृजन और सबका साथ-सबका विकास की भावना को सशक्त करने वाला बताया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार का यह बजट
विकसित भारत के संकल्प को सशक्त और साकार करने की दिशा में दूरदर्शी एवं जनहितैषी है। इसमें युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं, जिससे आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत होगी। केंद्रीय बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग विकास, पर्यटन, खेल, आयुष, मेडिकल टूरिज्म, एमएसएमई, कार्बन कैप्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की दीर्घकालीन विकास रणनीति का मजबूत आधार हैं।

भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बजट गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित बजट है, जो सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाता है। जिले के प्रत्येक मंडलों में भी लाइव प्रसारण को सुना और देखा गया है। जिसमें जनप्रतिनिधीगण, भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।


लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा के महामंत्री दीपक छतवानी राधेलाल कोल, उपाध्यक्ष अमित सिंह, राकेश दर्द्वंशी, विष्णु भारती, सुनील खटीक, आशुतोष तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, दिलीप प्रजापति, दीपक गुप्ता, कपूरिया बाई, सुशील गौतम, नितिन बासनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। चंदिया मंडल में केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण के दौरान जिला मंत्री पंकज तिवारी,चंदिया मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी,नगर परिषद चंदिया के अध्यक्ष परषोत्तम कोल,नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी,किसान मोर्चा के महामंत्री राकेश यादव जी,पार्षद एवं पूर्व महामंत्री अखिल अग्रवाल,मंडल महामंत्री रत्नाकर शर्मा शाहिद अन्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)