संविधान बचाओ रैली 6 मई को पूर्वी सिंहभूम से हजारो कार्यकर्ता शामिल होंगे – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं बन्ना गुप्ता

दैनिक समाज जागरण 03.05.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं सम्मानित अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा के कारण मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सहित झारखण्ड के वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात सर्वप्रथम उठाया। जिसपर भाजपा को बाध्य होकर बिल लाना पडा और राहुल गांधी जी की जीत हुई है। हमारे नेता सभी की भागीदारी की बात करते है। आज भाजपा कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से ग्रसित हो कर हमारे नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगा कर परेशान करने का कार्य कर रही है। हर कदम पर संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले से एक एक पदाधिकारी दस दस लोगों के साथ राँची चलें और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने पहुँचें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जिले के 18 प्रखण्डों से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में 6 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे।

भारत के संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं एवम सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित हमले किये जा रहे हैं।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी नरसंहार में मृत लोगों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी, मण्डल पर्यवेक्षक के उपस्थिति में प्रखण्डवार समीक्षा की गई। संगठन सृजन तथा राँची रैली में अधिक संख्या में पहुँचने के लिए सहमति बनाई गई। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एक साथ जमशेदपुर के आमबगान मैदान से सुबह 7:00 बजे 6 मई को राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।
बैठक में अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन भी शामिल हुए।
बैठक में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री बिजय खान, प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, प्रिंस सिंह, सामंता कुमार, महेंद्र मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, काल्टू चक्रवर्ती, अखिलेश सिंह यादव, बिजय यादव, गुलाम सरबर, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, शिशुलाल महत, ईश्वर कुमार सिंह, बबुआ झा, अतुल गुप्ता,राजेश कुमार, संजय घोष, धर्मा राव, सौरभ चटर्जी, मण्डल अध्यक्ष में अलि रजा खान, कैलाश रजक, पप्पु, नागेन्द्र प्रताप सिंह उज्जैन, अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, फैयाज आलम अंसारी, नारायण डे, संजय कुमार, राजू गद्दी, मुन्ना मिश्र, लासा मुर्मू, विनोद यादव, गुरुपदो गोराई,
जिला उपाध्यक्ष में राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफीअहमद खान, शशी कुमार सिन्हा, मनोज झा, अंसार खान, प्रभात, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार, संजय सिंह आजाद, संजय तिवारी, जिला महामंत्री में सुखदेव सिंह मल्ली, पप्पू शुक्ल, नरेन्द्र कुमार, सनातन भकत, हरिहर प्रसाद, अमर कुमार मिश्र, इंतिखाब, शाहनवाज खान, अजीत कुमार रंजीत सिंह, रंजीत झा, रविन्द्र शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, राजीव मिश्र, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, जसवीर सिंह, जे एस बदरी, बिरेंद्र पाण्डेय, मीना नाग, वीणा नाग, एस आर के कमलेश,
रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, एस पी सिंह, कौशल प्रधान, धीरज कुमार, त्रिनाथ, एम प्रमाणिक, शमशेर आलम, इरसाद हैदर,
महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, अजा विभाग चेयरमैन लखिंदर करुवा, पंचायती राज पवन कुमार बबलू, आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार, सेवादल सुनील कुमार, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, एवं मनोज करूवा, तोता माहाली कल्पना सेन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply