google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था की ओर से थाइराइड स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के सूअरसोत गांव में एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत थाइराइड स्वास्थ्य जागरूकता माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान लालता सिंह यादव अध्यक्षता में किया गया।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह ने सभी का संस्था की तरफ स्वागत करते हुए, बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य थायरड बीमारी और उसके कारण होने वाले रोगों के कारण, लक्षणो, विकार के सही इलाज और प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में स्टॉफ नर्स सुनैना जी ने थायरड रोग 2 प्रकार के होते है, हाइपोथायराईडिज्म और हाइपरथायराईडिज्म. इसके हाइपर में तेज दिल की धड़कन या घबराहट, वजन कम होना, ज्यादा पसीना आना, हाथ काँपना, मासिक धर्म में परिवर्तन, थायरड ग्रंथि का बढ़ जाना आदि लक्षण हैं। इसमें आगे जोड़ते हुए फार्माशिस्ट सुधाकर प्रजापति ने बताया कि इस बीमारी का जोखिम आमतौर पर 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा होता हैं


इसके बचाव हेतु ज्यादा तैलीय एवं मसालेदार चीजों से बचाव, 7-9 घंटे नींद लेना, धूम्रपान एवं शराब के सेवन से बचाव करना चाहिए एवं हरी सब्जी एवं ताजे फल आदि का सेवन करना चाहिए साथ में योग व्यायाम एवं मैडिटेशन भी करना चाहिए एवं बीमारी के संकेत दिखने पर जाँच तथा इलाज कराना बहुत आवश्यक हैं।


इस अवसर परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह ने संस्था एवं परियोजना के बारे में बताते हुए बताया कि प्रयत्न संस्था नगवा ब्लॉक के 20 चयनित गाँवो में एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से मोबाइल ओ पी डी के माध्यम से सुदूरवर्ती गाँवो में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह, फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, स्टॉफ नर्स सुनैना पायलट धर्मेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य श्रीमती वसंती देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)