शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : आजादी के 75वर्ष पूरे होने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर घर घर झण्डा लगाने और देश की आजादी के महानायकों को नमन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पूरी तन्मयता से लगी हैं। इसी क्रम में बासडीह विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली।
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर झूमते गाते गगनभेदी नारो के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय से निकले। शहीद स्मारक और सेनानी रामदहीन ओझा के प्रतीमा पर नमन कर मल्यार्पण किया तत्पश्चात पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर मल्यार्पण सप्तऋषि द्वार पर मल्यार्पण हुआ। अन्त में अम्बेडकर चौराहा स्थित डा.भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर मल्यार्पण के उपरान्त यात्रा को स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर उपस्थित समाजवादियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज सत्ता के बल पर सत्ता दल के लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। जिनके खिलाफ आप सबको एकजुट रहकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। आज की सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। देश के संपत्ति को अपने मित्र पूजीपतियों में रेवड़ी की तरह बांट रही हैं। जिसके खिलाफ हमें और आपको एकजुट होकर के संघर्ष करना होगा। जिस प्रकार देश के आजादी की लड़ाई में देश के सभी वर्ग एकजुट होकर के राष्ट्र को आजाद कराया और इस तिरंगे के सम्मान को बढ़ाया उसी तरह हमको और आपको भी अत्याचारी शासन के खिलाफ संघर्ष करना होगा। आज ईडी, सीबीआई और पुलिस के बल पर लोगों को डराया जा रहा है। विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश किया जा रहा है। जबकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सशक्त विपक्ष का होना आवश्यक है। अग्निबीर जैसी योजनाएं लागू करके देश के नौजवानों की क्षमता की बाजार में बोली लगाई जा रही है।महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान हटाने के लिए सत्ताधारी लोग रोज नए नए जुमलों का प्रयोग कर रहे हैं इस महंगाई बेरोजगारी और जुमले के खिलाफ तिरंगे को साक्षी मानकर संघर्ष छेड़ना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद बलिया के पार्टी सदस्यता अभियान के प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने बड़ी उम्मीद के साथ मुझे बलिया का प्रभारी बनाया है साथियों बलिया जनपद देश के अन्य हिस्सों से पहले अंग्रेजो से आजाद हो गया था अगर बलिया पहले आजाद हुआ था तो आज सदस्यता अभियान में भी बलिया सबसे अग्रणी रहे यही हमारी कोशिश होगी और आपसे इसमें सहयोग की अपील भी है आज हम बागी बलिया जो समाजवादी चिंतकों की भूमि है समाजवाद की उर्वरा भूमि है भूमि में जन्मे हम लोगों को अंग्रेजों से पेंशन लेकर ऐश करने वाले लोग क्रांतिकारी समाजवादियों के वंशजों को राष्ट्रवाद की बात बता रहे हैं इसेसे हास्यास्पद और कुछ नहीं हो सकता। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजमंगल यादव विश्राम यादव यशपाल सिंह,सुशील पाण्डेय कान्हजी,हरेंद्र सिंह रविंदर सिंह चितरंजन सिंह, संकल्प सिंह,हरिमोहन सिंह सुनील सिंह चिरू की धीरेंद्र सिंह चुन्ना, अशोक यादव, रामदेव यादव, रामाजी यादव,अभिषेक मिश्रा कौशल पांडे छोटा कि राजभर बब्बन गिरी मनीष सिंह, दासाराम सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



