दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मानु खाप गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पोखर में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृतक की पहचान राहुल कुमार, उम्र-07 वर्ष, पिता-अखिलेश पासवान के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष टंडवा थाना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बच्चे का शव मानु खाप के पोखरा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



