google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर बिधान सभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) गुरूवार को प्रखंड कार्यालय नबीनगर स्थित सभागार भवन मे 221 नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह ने बताया कि 1.7.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण एवं आगमी विधान सभा चुनाव 2025 हेतु सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।विधान सभा 221 के बूथ संख्या 166 से 245 तक कुल 79 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सभी बीएलओ घर घर जाकर पहले से भरे हुए फार्म 2 प्रति में वितरित करेंगे और उन्हें भरने में मतदाताओं को मार्गदर्शन करेंगे।मास्टर प्रशिक्षक के रूप में रमेश कुमार,बशंत पाल,बिनोद मालाकार शामिल थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)