
*
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र भुरकूण्डा नंद सागर मोड़ हनुमान मंदिर के निकट ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक उमेश यादव कि मौत हो गई।मृतक के पिता पुन यादव है उमेश को घटना स्थल पर मौत हो गया।ट्रक डोभी की ओर से आ रहे थी तेज रफ्तार में ट्रक ने मोटर साइकिल सवार उमेश को अपनी चपेट में ले लिया और सर पर चढ़ाते हुए भागने की कोशिश की पर ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर चेक पोस्ट के पास खड़ा करवा दिया । पुलिस के हवाले कर दी जाएगी ट्रक 12 चक्का था मृतक उमेश यादव निगरी गांव के रहने वाला था वह पंजाब नेशनल बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत था। यह जानकारी मृतक परिवार वालों ने दिया। घटना तकरीबन सुबह 8:00 बजे की है मृतक के दो बेटे हैं रंजन कुमार ,अजीत कुमार मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है जीटी रोड पर वाहनों के आवागमन ठप हो गया है ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क को जाम किए हैं। ताकि मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिल सके मौके पर बाराचट्टी थाना की पुलिस अधिकारी घटना स्थल पे पहुंच कर तहकीकात में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



