google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खोरठा कलाकारों ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को सम्मानित किया ।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड में खोरठा एवं कुड़मालि के कलाकारों को सम्मान दिलाने लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा

टुण्डी / धनबाद (  कामाख्या नारायण मिश्रा )  आज दिनांक 19 मार्च 2023,0दिन रविवार को टुण्डी विधायक सह सचेतक सत्ता रूढ़ दल  सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो द्वारा झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि खोरठा और कुरमाली के आदिकवि श्री निवास पानुरी एवं लक्ष्मीकांत मुतरुआर को झारखंड रत्न एवं खोरठा गीतकार विनय तिवारी खोरठा लोकगायक मनोज देहाती,गौतम महतो सतीश दास एवं कैलाश देहाती को भी सरकार सम्मानित करे । 

विधानसभा में कलाकारों के सम्मान के लिए आवाज उठाने ने के लिए सभी खोरठा एवं कुड़मालि के कलाकारों नें विधायक मथुरा महतो के प्रति आभार प्रकट किया है।
खोरठा व कुड़मालि कलाकारों ने विधायक मथुरा महतो को उनके सिजुआ स्थित आवासीय कार्यालय में बुके एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड में खोरठा एवं कुड़मालि के कलाकारों को सम्मान दिलाने के लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर खोरठा गीतकार विनय तिवारी, खोरठा लोकगायक गौतम महतो ,मनोज देहाती, कैलाश देहाती,समाजसेवी राजीव तिवारी, बाबूनाथ महतो,बसंत महतो, दिनेश महतो, उत्तम महतो,राजकुमार महतो, महादेव महतो ,चांदनी महतो आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)