दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार) औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस द्वारा एनपीजीसी गेट के समीप से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है पुलिस को आते देख चालक सड़क पर गाड़ी खड़ा कर मौके से भाग निकला नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और दो बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है इसकी सूचना खनन और परिवहन विभाग को दे दी गई है। छापेमारी में थाना अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



