लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि उद्योग और प्रशासन के बीच मजबूत साझेदारी ही सतत एवं समावेशी आर्थिक विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को हर संभव सहयोग देने, उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान करने तथा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अवनीश कुमार अवस्थी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि इंडिया फूड एक्सपो 2026 जैसी पहलें उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बना रही हैं। इससे राज्य में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, नए निवेश आकर्षित होंगे, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा समावेशी आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। सरकार की नीतियां निवेशकों का विश्वास मजबूत कर रही हैं और राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश गंतव्यों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



