google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व में घर-घर पर्चा वितरण कर 14 मार्च को रांची चलने की अपील किया गया

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 5 मार्च 2023:- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व में मेदिनीनगर में घर-घर महासभा का पर्चा वितरण कर झारखण्ड में 60 लाख से ज्यादा आबादी वाले अनुसूचित जाति के साथ भीषण उपेक्षा के खिलाफ आगामी 14 मार्च 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान आयोजित विशाल महारैली में तन-मन व धन से सहयोग कर सफल बनाने की अपील की गई।
आज गायत्री मंदिर रोड में सघन जन सम्पर्क अभियान अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धिनारायण पासवान, जिलाध्यक्ष पलामू कृष्णा राम,संगठन सचिव अजय भुईयां, केन्द्रीय सदस्य नागेन्द्र प्रसाद, केन्द्रीय सदस्य नन्दकिशोर रजक,गोपाल रजक,सत्येन्द्र राम, रामस्वरूप राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा की झारखण्ड में 14 मार्च का दिन अधिकार मार्च का दिन है।जिस तरीके से हमारी बड़ी आबादी को हासिल पर धकेलने की तैयारी केन्द्र व राज्य सरकार कर रही है,उसके खिलाफ 14 मार्च को मोरहाबादी में हल्ला बोलना जरुरी है।आपस में थोड़ा-थोड़ा चंदा इकट्ठा कर छोट-बड़े साधनों का प्रयोग कर रांची रैली को सफल बनावे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)