google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्पात विभाग की छापेमारी में200 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

टाटीझरिया।प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत डहरभंगा में उत्पाद विभाग ने छापामारी में 200 पेटी विदेशी शराब का जब्त किया।बताया गया कि छापेमारी के दौरान श्यामलाल साव के पुराने घर से इंपीरियल ब्लू (फॉर सेल इन एमपी ऑनली)200 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।छापामारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद कृष्णा प्रजापति कर रहे थे।छापामारी में उत्पाद विभाग के कर्मी एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी शामिल थे।इस घटना में संलिप्त अभियुक्त सुनील साव के विरुद्ध अलग अलग धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)