google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विदेशों में भी बरस रही है छठ महापर्व की महिमा, नवादावासी निभा रहे हैं अहम भूमिका*

*

*यूनाइटेड किंगडम में स्कॉटलैंड एडमबरा में वर्ष 2011 से ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है छठ महापर्व*

*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ*

*नवादा (बिहार)।* सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत बिहार, उत्तर प्रदेश की सीमा को लांघते हुए अब सात समुंद्र पार भी मनाया जाने लगा है।
जिला मुख्यालय के पारनवादा देवी स्थान निवासी विशान्त दास यूनाइटेड किंगडम में स्कॉटलैंड की राजधानी एडमबरा में पिछले 2011 से ही छठ महाव्रत के आयोजन समिति से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि ग्लोबल पैमाने पर अब छठ महाव्रत का आयोजन हो रहा है।
स्कॉटलैंड में भी 5 से 10 छठव्रती प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व करते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्कॉटलैंड में बिहारी मूल के सैकड़ों लोग छठ महाव्रत में शामिल होने के लिए समुद्र के किनारे इकट्ठा होते हैं। पारम्परिक तरीके से चार दिवसीय छठ महाव्रत के आयोजन को लेकर प्रत्येक वर्ष आयोजन समिति का गठन किया जाता है जो पूजा की व्यवस्था से लेकर छठ घाट तैयार करने का काम करती है। इस काम में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

*इस वर्ष 5 छठ व्रती कर रहे हैं छठ पूजा*

विशांत दास के मुताबिक एडमबरा में इस वर्ष बक्सर की सविता देवी, मुंगेर की नीतु कुमारी, झारखंड के कोडरमा के अमित कुमार आदि छठ पूजा कर रहे हैं। एड्मबरा के समुद्र किनारे करैमंड बीच पर डूबते और उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। 4 दिनों के उत्सव को पारंपरिक तरीके से मनाने के बिहार मूल के सभी लोग हर संभव मदद करते हैं।
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों के समूह में 250 से 300 परिवार स्कॉटलैंड के एडमबरा में रहते हैं जो बड़े उत्साह के साथ इस पूजा में शामिल होते हैं।

*आयोजन समिति से जुड़े हैं विशान्त दास*

स्कॉटलैंड जैसे देश में छठ महाव्रत को सफल बनाने में नवादा के पारनवादा देवी स्थान निवासी विशान्त दास बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छठ व्रत के लिए बनाये गये आयोजन समिति में सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। छठ पूजा के आयोजन समिति में पटना के मंजरी सिंह अध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रतिभा सिंह, गरिमा सिन्हा, अभय कुमार, अभिलाषा सिन्हा, विशान्त दास आदि आयोजन के सहयोगी के रूप में अपनी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा के लिए घरों में तैयारी के अलावा कैमरंड बीच पर अर्घ्य देने के लिए सभी तैयारियों को पूरा करते हैं। ग्लोबल होते छठ पूजा को ब्रिटिश हुकूमत की धरती पर पूरी आस्था और परम्परा के साथ निभाने में बिहारी मूल के लोग जुटे हैं। उन्होंने बताया कि पटना के अपूर्वा सिन्हा, विनोद सिंह, बक्सर के प्रतिभा सिंह, हजारीबाग की प्रियंका, गया के संजीव कुमार सहित कई लोग छठ महाव्रत को एक परिवार की तरह मिलकर मनाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)