google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्यालय संचालन समय परिवर्तन के लिए सांसद ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : अत्यधिक मौसम प्रतिकूलता और भीषण गर्मी को देखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को पत्र लिखकर विद्यालय संचालन समय परिवर्तन करने को कहा।
अपने पत्र में सांसद ने लिखा कि मौसम बड़ा ही प्रतिकूल है। गर्मी चरम पर है। जिले के अभिभावकों का बार बार आग्रह भी है। अतः जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का संचालन समय परिवर्तित किया जाना चाहिए। सांसद ने लिखा कि निकटवर्ती जनपदों में परिवर्तन हुआ भी है। सांसद ने जिलाधिकारी को सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक समय संचालन का प्रस्ताव दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)