google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इंडी गठबंधन के सभी घटक दलो के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक में शहनवाज आलम को सांसद बनाने का लिया शपथ:विकास यादव

राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री शहनवाज आलम 18 अप्रैल को करेंगे नामंकन, सबों को जाने का दिया न्योता

सिकटी।

गांधी चौक बरदाहा सिकटी मे इंडी गठबंधन के सभी घटक दलो के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता मे आहुत की गयी , जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंधित विस्तार से विचार विमर्श की गयी।राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि अररिया लोकसभा क्षेत्र से राजद पार्टी ने अपना उम्मीदवार भाई शहनवाज आलम को बनाया है जिसमे सभी मिलकर जोर शोर से प्रचार प्रसार करेंगे और भाई शहनवाज आलम को भारी मतों से जीतकर लोकसभा भेजने का काम करेंगे , साथ ही सभी से अपील करते हुए कहा की शहनवाज आलम जी दिनांक 18 अप्रैल 2024 को नामंकन दाखिल करेंगे जिसमे इन्डिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या मे अवश्य शामिल होंगे , वही इस बैठक मे विकास यादव – प्रखंड अध्यक्ष सिकटी, प्रभाष यादव राजद महासचिव सिकटी, रंधीर कुमार – भीआईपी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अररिया, बबलू यादव – युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सिकटी, प्रिंस कुमार यादव – मिडिया सेल प्रभारी सिकटी, मुरली माही – कला संगीत जिला अध्यक्ष , रंजीत यादव- युवा राजद प्रखंड उपाध्यक्ष, बुद्धि प्रकाश माझी – भी०आईं०पी० पार्टी प्रखंड अध्यक्ष सिकटी, मो० बेचन- आम आदमी पार्टी प्रभारी सिकटी, विकास प्रसाद विश्वास-राजद जिला सचिव, मनोज कुमार पंजियार-कांग्रेस जिला डेलीगेट, उमानन्द मंडल- कांग्रेस नेता सिकटी, राहुल यादव, अमीत यादव सहित सैकड़ों की संख्या मे इन्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता गन मौजूद रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)