google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुर्दहा गाँव की बदहाल सड़क से ठोकर खाते गुजरते हैं ग्रामीण

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। भोजूबीर -सिंधौरा मार्ग पर मुर्दहा स्थित दैत्रा बीर बाबा मंदिर से एक किमी से अधिक गाँव मे जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीणों को ठोकरे खाकर गुजरना पड़ रहा है। जर्जर व जगह जगह गड्ढे बन जाने से बरसात में हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण मजबूरन उस सड़क से येन केन बच बचाकर घर पहुंचते हैं। इस सड़क से पठन पाठन के लिए छात्र-छात्राएं ,किसान ,शहर नौकरी व मजदूरी करने के लिए लोग आते जाते हैं। साइकिल ,दोपहिया से चारपहिया तक का आवागमन इन दिनों भगवान भरोसे है।
ग्राम प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव के अनुसार यह सड़क जिला पंचायत से दो वर्ष पूर्व बनी थी।जो मानक व गुणवत्ता के अनुरूप न होने पर जगह जगह दयनीय दशा को प्राप्त हो गई है।
गाँव के ठकुरान बस्ती,ब्राह्मण बस्ती, दलित ,राजभर बस्ती के आवागमन के लिए एकमात्र सड़क है। जो बच्चा पाठक के मकान ,बृजेश सिंह के मकान,पंचायत भवन ,जूनियर हाईस्कूल के पास सड़क टूटी हुई है। इस सड़क से सीधे उनदी गाँव को लोग जाते हैं। बार बार सड़क के रिपेयरिंग के लिए विभागीय अधिकारियों ,कर्मचारियों से किया गया लेकिन आज तक रिपेयर नहीं हो पाया।मन्दिर से ठकुरान बस्ती तक जर्जर और खराब सड़क को लेकर ग्राम पंचायत सदस्य धर्मेंद्र चौबे,पंकज पाठक, साधना सिंह व ग्रामीण पन्ना लाल गौतम,अजय आर्या, बच्चा पाठक, बृजेश सिंह,लालमन व राजेन्द्र राजभर ने सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)