google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष बनाये गए विनोद यादव।

नोएडा समाज जागरण

उत्तर प्रदेश रेहड़ी पचरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज अपना विस्तार किया। इस क्रम में लखनऊ महानगर से विनोद यादव को अध्यक्ष नियुक्ति किया है, वही सीतापुर से आकाश गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता ने पत्र के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया है कि श्री यादव को उनके सामाजिक जुड़ाव व पथ विक्रेता उत्तर प्रदेश के प्रति उनके समर्पण को देखते यह जिम्मेदारी दी गई है उम्मीद है कि रेहड़ी पटरी वालों को उनके अधिकार को दिलाने के लिए जारी संघर्ष को और आगे बढ़ायेंगे।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है जो कि हमेशा से रेहड़ी पटरी वालों के अधिकारों की लड़ाई कानूनी और समाजिक तरीके से लड़ते रहे है। उनका विश्वास किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन में नही है जिससे कि आम जनता को परेशानी हो। इसके साथ ही नियमत: शासन प्रशासन के द्वारा जारी आदेशों को भी लागू कराने में सदैव आगे बढकर भाग लेते है।

बता दे कि विनोद यादव वही शख्स है जिसे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा स्मार्ट फूड स्टाल दिया गया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)