
दैनिक समाज जागरण, सत्यदेव सिंह, हसपुरा (औरंगाबाद)
9-11-22
हसपुरा — प्रखंड कार्यालय परिसर से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है। जागरूकता रैली को बीडीओ अभय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक कैम्पस से रवाना किया। उन्होंने तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र महापर्व में शामिल होने के लिए मतदाता सूची में नाम जरूर जोड़वाएं। इसके लिए निर्धारित फार्म को भरकर मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के पास आवेदन जमा करें। उन्होंव बाजार होते हुए नरसंन मोड़ पहुंची और पुनः ब्लॉक परिसर लौट गई। बीडीओ ने कहा मतदाता सूची में पंजीकृत के लिए 12 ,13 नवंबर 3 एवं 4 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस है। मतदाता सूची से आधार सिडिंग के लिए फार्म 6 बी जरूर भरें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



