हरहुआ ब्लाक के 10 किमी लंबी शारदा सहायक नहर में पानी नदारद ,धान की रोपाई बाधित।

*नहर विभाग के अधिकारी जुलाई के प्रथम सप्ताह बाद ही पानी पहुंचने का दिया आश्वासन।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र की 10 किमी लंबी शारदा सहायक नहर में पानी की आपूर्ति न होने से सैकड़ो किसान धान की रोपाई को लेकर परेशान है।
नहर किनारे पुआरी कला , पुआरी खुर्द,गहनी , पुआरी खुर्द ,महदेपुरऔरा ,आयर ,कुरौली , अटेसुआ, चंदापुर ,उदयपुर, बलुआ के किसानों के अनुसार इस वर्ष एक बार मात्र 2फीट लेबल पानी आया जो भीषण गर्मी तपिस में पूरे मई व जून नहर सुखी रही।
पुआरी कला के किसान पूर्व प्रधान त्रिभुवन मिश्रा, जयप्रकाश औरा के जितेंद्र पांडेय, दयाराम यादव, गहनी के विजय पटेल,बबलू राजभर ,आयर के गंगा राम,मुन्ना यादव, श्याम बिहारी, बच्चा राम,कुरौली के राजेन्द्र प्रजापति, ओमप्रकाश चौबे सहित किसानों के अनुसार गेंहू, सरसो, अरहर, गन्ना,चना व मटर की मुख्य फसलें सिंचाई के अभाव में आधी उत्पादन रह गई है।
सम्बंधित गाँवो के पुआरी कला प्रधान रिंकू पटेल , औरा प्रधान विद्योत्मा प्रतिनिधि संजय कुमार ,आयर प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य,महदेपुर प्रधान भगावन पाल और पुआरी खुर्द के विजय कुमार व गहनी के शशिकला प्रतिनिधि इंद्रजीत ने बताया कि पहले नहरों पर लोग आश्रित थे।जब नहरों से पानी समय पर नहीं मिलना हुआ तो जगह जगह निजी नलकूप लग गए लेकिन सिंचाई का क्षेत्रफल अधिक होने से पूरी तरह सिंचाई नही हो पाती। नहर विभाग इस दिशा में किसान हित को ध्यान नहीं देती।
किसान पशुओं को पानी पिलाने, नहलाने तक के लिए मोहताज रहते हैं। गर्मी में पशु पक्षी, जंगली जानवर व जीव जंतु तक बेहाल रहते हैं।
शारदा सहायक नहर के उच्चाधिकारी का कथन–
शारदा सहायक नहर के अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड जौनपुर विपिन कुमार का कहना है कि 550किमी लंबी नहर जो लखीमपुर खीरी से चलती है जिसका टेल बनारस में है। रोस्टर के अनुसार 16 जून को पानी खुला है जो जौनपुर जनपद के बड़ी नहर केराकत में पानी जा रहा है।कम पानी आपूर्ति से लेबल कम है ऐसे में बनारस तक जुलाई के प्रथम सप्ताह बाद ही पानी पहुंच पायेगा।