बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
श्राद्ध कर्म का आयोजन 3 जुलाई को राजापुर में
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के राजापुर निवासी अवकाश प्राप्त शाखा प्रबंधक मिथिलेश राय पुत्र स्व0 प्रभु नारायण राय उम्र 70 वर्ष का निधन 21 जून शुक्रवार को हो गया था। शुक्रवार की सुबह में यह समाचार मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।गांव एवं आस पास के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा राजापुर से सायं 3 बजे चलकर मुहम्मदाबाद के सुल्तानपुर गंगा तट पर पहुंची।जहां पर मुखाग्नि उनके पुत्र अरूण राय के द्वारा दी गई। ब्रह्मभोज श्राद्ध कर्म 3 जुलाई दिन बुधवार को होगा। इंजिनियर राकेश राय ने बताया की हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रधानाचार्य एवं मिशन ग्रीन गाजीपुर के संरक्षक फादर पी विक्टर के अनुरोध पर
स्व0 मिथिलेश राय की पावन स्मृति में फलदार छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।इसके लिए पौधे भी राजापुर में आ गया है। पौधारोपण के लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर कृष्ण देव राय,इंजिनियर राकेश कुमार राय, राजेश कुमार राय, अरविन्द,कौशलेश,अरूण राय,अमित राय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



