दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
अफजलगढ़। मंगलवार सुबह अफजलगढ़ के धामपुर रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार (नं. DL7CR1710) ने बाइक सवार डॉक्टर अब्दुल मालिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब डॉक्टर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए घायल डॉक्टर को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के फोटोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गहन निगरानी में रखा है।

उनके सिर में गहरी चोट, दोनों कंधों की हड्डियों में फ्रैक्चर और शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है पीड़ित के छोटे भाई द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी कार चालक वरुण पुत्र अज्ञात, निवासी कालागढ़, जनपद बिजनौर, तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उसने सामने से सीधी टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



